बिहार बिजली: कनेक्सन (स्मार्ट और सामान्य मीटर) का लोड (Load) ऑनलाइन कैसे बढ़ाएं? अब बिना किसी डॉक्यूमेंट के, सिर्फ 2 मिनट में!
नमस्ते बिहार! अगर आपके घर में नया AC, हीटर या कोई भारी मशीन आई है और आपका स्वीकृत भार (Sanctioned Load) कम है, तो मीटर तुरंत 'Excess Demand' पकड़ लेता है। चूँकि मैं बिजली विभाग के तकनीकी कार्यों से जुड़ा रहा हूँ, आज मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप बिना किसी ऑफिस के चक्कर लगाए, घर बैठे अपने मोबाइल से लोड बढ़ा सकते हैं। यह प्रक्रिया स्मार्ट मीटर और सामान्य (Postpaid) मीटर दोनों के लिए एक समान है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए आपको Aadhaar Card या फोटो अपलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 📢 बिजली विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण सूचना (New Update!) हाल ही में विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, कुछ शहरी क्षेत्रों को छोड़कर बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों में नए बिलिंग सॉफ्टवेयर (New Billing Software) से कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसलिए बिजली संबंधी सभी सेवाओं का सही और निर्बाध लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करना चाहिए। ⚠️ सुरक्षा चेतावनी: बिजली बिल सुधार या रिचार्ज के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचें। अपना ओटीपी (OTP) किसी भी अनजान व्यक्ति के सा...