बिहार बिजली: कनेक्सन (स्मार्ट और सामान्य मीटर) का लोड (Load) ऑनलाइन कैसे बढ़ाएं? अब बिना किसी डॉक्यूमेंट के, सिर्फ 2 मिनट में!
नमस्ते बिहार!
अगर आपके घर में नया AC, हीटर या कोई भारी मशीन आई है और आपका स्वीकृत भार (Sanctioned Load) कम है, तो मीटर तुरंत 'Excess Demand' पकड़ लेता है।
चूँकि मैं बिजली विभाग के तकनीकी कार्यों से जुड़ा रहा हूँ, आज मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप बिना किसी ऑफिस के चक्कर लगाए, घर बैठे अपने मोबाइल से लोड बढ़ा सकते हैं। यह प्रक्रिया स्मार्ट मीटर और सामान्य (Postpaid) मीटर दोनों के लिए एक समान है।
सबसे अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए आपको Aadhaar Card या फोटो अपलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
📢 बिजली विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण सूचना (New Update!)
हाल ही में विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, कुछ शहरी क्षेत्रों को छोड़कर बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों में नए बिलिंग सॉफ्टवेयर (New Billing Software) से कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसलिए बिजली संबंधी सभी सेवाओं का सही और निर्बाध लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करना चाहिए।
⚠️ सुरक्षा चेतावनी: बिजली बिल सुधार या रिचार्ज के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचें। अपना ओटीपी (OTP) किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
मोबाइल यूजर्स के लिए: गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक
डाउनलोड करें।सुविधा बिहार ऐप (Suvidha Bihar App) साउथ बिहार के उपभोक्ताओं के लिए:
पर जाएं।SBPDCL Consumer Portal नॉर्थ बिहार के उपभोक्ताओं के लिए:
पर जाएं।NBPDCL Consumer Portal
'Max Load' और पेनल्टी का गणित
मीटर आपके लोड पर कैसे नज़र रखता है और विभाग जुर्माना कैसे वसूलता है, इसे समझना बहुत जरूरी है:
- Max Load की गणना (MDI): मीटर पूरे महीने रिकॉर्ड करता है कि आपने अधिकतम कितना लोड एक साथ चलाया है। यदि आपने महीने भर में सिर्फ एक बार भी अपने लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल की, तो वह 'MDI' के रूप में दर्ज हो जाता है।
- एक दिन का बड़ा झटका: पेनल्टी रोज नहीं कटती। महीने के अंत में, विभाग उसी Highest Recorded Load को आधार मानकर पूरे महीने का जुर्माना (Excess Demand Charge & Excess Fixed Charge) एक साथ काटता है।
- Single Day Deduction: यही कारण है कि स्मार्ट मीटर में महीने के किसी एक दिन अचानक बड़ा बैलेंस कटता हुआ दिखता है। सामान्य मीटर में यह महीने के बिल में जुड़कर आता है।
आवश्यक चीजें (Only 2 things needed):
अब लोड बढ़ाना पूरी तरह पेपरलेस है। आपको केवल ये दो चीजें चाहिए:
- Consumer ID (उपभोक्ता संख्या): जो आपके बिल पर होता है।
- Registered Mobile Number: जिस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा।
Suvidha App से लोड बढ़ाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
सुविघा ऐप से लोड बढ़ाना बहुत सरल है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: ऐप डाउनलोड करें
अपने फोन में Suvidha App डाउनलोड करें और उसे ओपन करें।
स्टेप 2: लोड एन्हांसमेंट विकल्प चुनें
होम स्क्रीन पर आपको "लोड में बदलाव करें " (Load Change) (भार बढ़ाने/घटाने के लिए आवेदन) का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: उपभोक्ता संख्या और OTP
अपना उपभोक्ता संख्या (Consumer ID) डालें। और फेच डिटेल्स पर क्लिक करें ।इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजने का ऑप्आशन दिखेगा, उसे दबाए। OTP भरकर अपनी जानकारी वेरिफाई करें।
स्टेप 4: नया लोड (New Load) दर्ज करें
यहाँ आपको आपका वर्तमान लोड (Current Load) दिखाई देगा। अब आप जितना लोड बढ़ाकर करना चाहते हैं (जैसे 2kW या 3kW), उसे दर्ज करें। यहां आपसे फेज चेंज के लिए भी पूछा जाएगा। अपने जरूरत के अनुसार हां या नहीं चुने।
स्टेप 5: फाइनल सबमिट
सारी जानकारी चेक करने के बाद Submit पर क्लिक करें। आपको एक Request ID मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए नोट कर लें।
इंजीनियर की विशेष सलाह (Expert Advice)
💡 ज़रूरी जानकारी (Note):
अगर आपका बढा हुआ लोड 5 KW या उससे अधिक है तो 3 फेज लेना उचित होगा। ज्ञात हो कि 1 फेज और 3 फेज दोनों का दर (Rate) समान रहता है। आवेदन करने के बाद विभागीय सिस्टम आपके लोड को चेक करता है। आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर आपका लोड अपडेट हो जाता है और आपकी पेनल्टी कटनी बंद हो जाती है। लोड बढ़ाने पर सुरक्षा राशि (Security Deposit) का जो अंतर होता है, वह आपके अगले रिचार्ज या बिल में एडजस्ट हो जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अब आप समझ गए होंगे कि मीटर पारदर्शी है और लोड बढ़ाना भी अब उतना ही आसान हो गया है। पेनल्टी भरने से बेहतर है कि आप अपने लोड को सरकारी नियमों के अनुसार सही करवा लें।
यदि आपको सुविघा ऐप में आवेदन करते समय कोई एरर (Error) आ रहा है या अपना MDI (Max Load) चेक करने में दिक्कत हो रही है, तो नीचे कमेंट में पूछें। मैं एक इंजीनियर के रूप में आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूँगा।
बिहार बिजली की ऐसी ही सटीक और तकनीकी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर करें!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें