बिजली का बिल बहुत ज्यादा आ गया है क्या करूँ? जानिए सुधार कराने की पूरी प्रक्रिया (बिहार विशेष)
बिजली का बिल बहुत ज्यादा या गलत आ गया है तो क्या करें? बिहार में इन दिनों कई बिजली उपभोक्ताओं (SBPDCL & NBPDCL) की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनका बिजली बिल अचानक बहुत ज्यादा या गलत आ जाता है। आम तौर पर लोग घबराकर दफ्तरों के चक्कर काटने लगते हैं या डर के मारे गलत बिल का ही भुगतान कर देते हैं या कुछ भी नही करते जिससे बिल और ज्यादा बढ़ते रहता हैऔर बिजली काटने की नौबत आ जाती है। बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के नियमों के अनुसार, आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप (Step-by-Step) आधिकारिक और तकनीकी रास्ता दिया गया है जिससे आप अपने बिल में सुधार करवा सकते हैं और कानूनी रूप से अपने कनेक्शन को कटने से भी बचा सकते हैं। 🛠️ स्टेप 1: सबसे पहले खुद चेक करें (बिल में क्या गड़बड़ी है?) शिकायत दर्ज करने से पहले अपने वर्तमान बिल में इन चीजों की जांच अवश्य करें: वास्तविक रीडिंग (Actual Reading): अपने घर के मीटर की डिस्प्ले स्क्रीन पर जाकर 'KWh' रीडिंग देखें और उसकी तुलना बिल में छपे 'Current Reading' से करें। औसत बिल (Average Billing): यदि आपके बिल में ...