Bihar Naya Bijli Connection Online Kaise Le? Suvidha Bihar App Ki New Document List
नमस्ते बिहार! यदि आप अपने घर, दुकान, व्यवसाय या खेती (Krishi) के लिए नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो अब आपको किसी बिजली दफ्तर के चक्कर काटने या किसी बिचौलिए को पैसे देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) द्वारा किए गए नए बिलिंग सॉफ्टवेयर माइग्रेशन के बाद, अब बिहार के सभी उपभोक्ता घर बैठे अपने मोबाइल से Suvidha Bihar App के जरिए मात्र 5 मिनट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
एक बिजली विभाग के इंजीनियर के रूप में, मैं आपको इस पोस्ट में New Document List 2026 के साथ-साथ नए ऐप से नया कनेक्शन अप्लाई करने का पूरा Live Step-by-Step Demo बताने जा रहा हूँ ताकि आपका आवेदन पहली बार में ही बिना किसी रिजेक्शन के पास हो जाए!
🔄 सॉफ्टवेयर माइग्रेशन अपडेट: शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता ध्यान दें!
बिहार के ग्रामीण इलाकों के बाद अब मुख्य शहरी और टाउन क्षेत्रों (Urban Areas) में भी बिजली विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर माइग्रेशन का काम तेज़ी से चल रहा है
⚠️ Disruption Alert: इस सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन और डेटा ट्रांसफर के दौरान शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लॉगिन करने, नया CA नंबर ढूंढने या नया कनेक्शन अप्लाई करते समय 1 से 2 हफ़्ते तक अस्थायी तकनीकी दिक्कतों (Errors) का सामना करना पड़ सकता है
। विभाग द्वारा काम पूरा होते ही सभी शहरी उपभोक्ता भी ग्रामीण उपभोक्ताओं की तरह ही इसी ऐप से आसानी से आवेदन कर सकेंगे । पुराना ऐप हुआ बंद: ध्यान दें कि पुराना 'Suvidha' मोबाइल ऐप अब पूरी तरह से अप्रचलित (Obsolete) और बंद हो चुका है
। प्ले स्टोर से केवल नया Suvidha Bihar ऐप ही डाउनलोड करें ।
📋 New Electricity Connection Documents List 2026
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आगे बढ़ने से पहले इन सभी जरूरी दस्तावेजों की साफ फोटो खींचकर अपने फोन में सुरक्षित रख लें
आवेदक का पहचान पत्र (Identity Proof): आधार कार्ड (Aadhar Card), वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
। (यह किसी अन्य पते का भी हो सकता है) पते का सबूत (Address Proof): आधार कार्ड या वोटर आईडी (यदि उसी पते का हो तो)।
जमीन के कागजात (Ownership Proof): जिस जगह बिजली कनेक्शन लेना है, उस जमीन की हालिया रसीद (Current Land Receipt), केवाला, या यदि किराए का परिसर है तो रेंट एग्रीमेंट ।
फोटो: आवेदक का एक साफ पासपोर्ट साइज फोटो।
मोबाइल नंबर: चालू मोबाइल नंबर जिसपर OTP और एप्लीकेशन स्टेटस का मैसेज आ सके
। - AFFIDAVIT: यदि एक ही परिसर में दूसरा घरेलु कनेक्शन लेने की आवश्यकता होने की स्थिति में बंटवारा का टेबल (यानि किस हिस्सेदार के हिस्से में कौन सा एवं कितना प्लाट है) फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के यहाँ से AFFIDAVIT बनवा कर अपलोड करना होगा। अन्यथा आपके कनेक्शन को रद्द किया जा सकता है। यह व्यवस्था बिहार सरकार द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।
📱 Suvidha Bihar App से नया कनेक्शन लेने का लाइव स्टेप-बाय-स्टेप डेमो
नए ऐप का इंटरफेस बेहद सरल है। अपना नया बिजली कनेक्शन अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
Step 1: ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या एप्पल ऐप स्टोर पर जाएं और "Suvidha Bihar" सर्च करके ऐप इंस्टॉल करें । एवं सही विद्युत कंपनी का चयन करे।
- NBPDCL: उत्तर बिहार के जिलों के लिए।
- SBPDCL: दक्षिण बिहार के जिलों के लिए।
Step 2: New Connection Services पर जाएं: ऐप की होम स्क्रीन ओपन होते ही आपको "New Connection Services" का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें ।
Step 3: अपने क्षेत्र का चयन करें: इसके बाद अपना जिला (District), ब्लॉक (Block), पंचायत, और गाँव/वार्ड या शहरी क्षेत्र की स्थिति में अपना लोकल वार्ड/सर्किल चुनें। ये सभी चयन के उपरांत आपका विद्युत आपूर्ति का क्षेत्र/कार्यालय (Circle office, Division office, Sub-division office, Section office) का स्वतः चयन हो जाता है।
Step 4: मोबाइल नंबर और OTP वेरिफिकेशन: अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और Generate OTP पर क्लिक करें । मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर वेरिफाई करें।
Step 5: आवेदक की जानकारी : आवेदन का प्रकार (Normal), Applicant Type- Owner(मालिक) अथवा Tenant (किरायेदार), आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम ,पता आदि दर्ज करें।
Step 6: कनेक्शन की श्रेणी (Tariff Category) चुनें और लोड: सामान्य घरेलू उपयोग के लिए DS (Domestic Service) या व्यावसायिक दुकानों के लिए NDS (Non-Domestic Service) विकल्प को चुनें।और अपनी आवश्यकता के अनुसार लोड (जैसे सामान्य घर के लिए 1 kW या 2 kW) दर्ज करें।
Step 7: डिजिटल दस्तावेज अपलोड और सबमिट: अब अपने पहचान पत्र (आधार कार्ड) और जमीन की रसीद/कागजात की साफ फोटो खींचकर अपलोड करें और Submit बटन दबाएं। दस्तावेज अपलोड करते वक़्त सभी पेजों को आप एक PDF में कन्वर्ट कर अपलोड कर सकते है, इसके लिए आप Adobe Scan App या किसी अन्य डॉक स्कैनर ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
📸 रसीद सेव करें: फाइनल सबमिशन होते ही स्क्रीन पर एक Request Number (Application ID) दिखाई देगा। इसका स्क्रीनशॉट या रसीद जरूर सुरक्षित रख लें, ताकि आप आगे अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकें।
🔍 App में 'Application Status' (1 से 6 Steps) को कैसे समझें?
आवेदन जमा करने के बाद आप सुविधा बिहार ऐप के मुख्य डैशबोर्ड पर "New Application Status" वाले लिंक पर जाकर अपने आवेदन की प्रगति देख सकते हैं:
- Registration: आपका फॉर्म सफलतापूर्वक बिजली विभाग के ऑनलाइन सिस्टम में जमा हो चुका है।
- Document Verification: आईटी मैनेजर द्वारा आपके अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
- Dues Verification: आपके क्षेत्र के लाइनमैन या जूनियर इंजीनियर (JE) आपके परिसर या आवेदक पर बिजली का पूर्व का कोई बकाया है या नही इसकी जांच की जाएगी । यदिआपके घरेलू परिसर में पूर्व से एक घरेलू कनेक्शन है, तो उस परिसर में दूसरा घरेलू कनेक्शन नही दिया जायेगा।
- Site Inspection: आपके क्षेत्र के लाइनमैन या जूनियर इंजीनियर (JE) यह भौतिक जांच करने आएंगे कि आपके परिसर तक सर्विस तार पहुँचाना संभव है या नहीं। यदिआपके घरेलू परिसर में पूर्व से एक घरेलू कनेक्शन है, तो उस परिसर में दूसरा घरेलू कनेक्शन नही दिया जायेगा।
- Material/Meter Installation: सभी स्वीकृतियों के बाद आपके घर/दुकान पर नया स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
- Service Release: मीटर लगने के दिन या एक या दो दिन में आपको उपभोक्ता संख्या आवंटित कर दिया जायेगा, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है।
👉 आवेदन के बाद कितना समय लगता है, यह जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
💡 महत्वपूर्ण इंजीनियर टिप (Expert Advice)
💰 फीस की सटीक जानकारी: नया कनेक्शन ऑनलाइन अप्लाई करते समय आपको ऐप पर या बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी/दलाल को ₹1 का भी नकद (Cash) भुगतान नहीं करना होता है। नया कनेक्शन चार्ज (New Connection/Material Charges) आपके परिसर में मीटर चालू होने के बाद आपके पहले या दूसरे महीने के बिजली बिल/रिचार्ज बैलेंस से ही किस्त के रूप में स्वतः काटा जाता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को नकद पैसे देने की भूल बिल्कुल न करें।
फीस और स्मार्ट मीटर सम्बन्धी विस्तृत जानकारी के लिए आप हमारे पोस्ट : "बिहार स्मार्ट मीटर: आपका बैलेंस जल्दी खत्म क्यों होता है? जानिए असली कारण" को देख सकते है।
📢 ऐसी ही सटीक और प्रामाणिक जानकारियों के लिए हमसे जुड़ें!
"इंजीनियर की सलाह, उपभोक्ताओं का सटीक समाधान।"
बिहार बिजली के नए नियमों, स्मार्ट मीटर गाइड, बिल सुधार और सरकारी योजनाओं की 100% सही और तकनीकी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए अभी हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करें और Facebook Page को फॉलो करें। नीचे दिए गए बटनों पर क्लिक करके तुरंत जुड़ें ताकि आपको हर अपडेट घर बैठे मिलता रहे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें