बिजली का बिल बहुत ज्यादा आ गया है क्या करूँ? जानिए सुधार कराने की पूरी प्रक्रिया (बिहार विशेष)

बिजली का बिल बहुत ज्यादा या गलत आ गया है तो क्या करें? 

बिहार में इन दिनों कई बिजली उपभोक्ताओं (SBPDCL & NBPDCL) की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनका बिजली बिल अचानक बहुत ज्यादा या गलत आ जाता है। आम तौर पर लोग घबराकर दफ्तरों के चक्कर काटने लगते हैं या डर के मारे गलत बिल का ही भुगतान कर देते हैं या  कुछ भी नही करते जिससे बिल और ज्यादा बढ़ते रहता हैऔर बिजली काटने की नौबत आ जाती है।

बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के नियमों के अनुसार, आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप (Step-by-Step) आधिकारिक और तकनीकी रास्ता दिया गया है जिससे आप अपने बिल में सुधार करवा सकते हैं और कानूनी रूप से अपने कनेक्शन को कटने से भी बचा सकते हैं।

🛠️ स्टेप 1: सबसे पहले खुद चेक करें (बिल में क्या गड़बड़ी है?)

शिकायत दर्ज करने से पहले अपने वर्तमान बिल में इन चीजों की जांच अवश्य करें:

  1. वास्तविक रीडिंग (Actual Reading): अपने घर के मीटर की डिस्प्ले स्क्रीन पर जाकर 'KWh' रीडिंग देखें और उसकी तुलना बिल में छपे 'Current Reading' से करें।

  2. औसत बिल (Average Billing): यदि आपके बिल में 'Status' के सामने Defective (MD), या Lock (LK) लिखा है, तो विभाग ने औसत (Average) बिल भेजा है। यदि बिल lock(LK) पर बना है तो इसेआसानी से विद्युत सुब डिवीज़न कार्यालय में मीटर रीडिंग का विडियो दिखाकर 

💡 सबसे महत्वपूर्ण टिप (इंजीनियर की सलाह): शिकायत करने से पहले अपने मोबाइल से अपने मीटर का 2 से 3 मिनट का एक साफ और स्थिर (Stable) वीडियो बना लें। इस वीडियो में मीटर की स्क्रीन पर आने वाली रीडिंग (KWh), मीटर नंबर और पुश-बटन दबाने पर दिखने वाले अन्य पैरामीटर्स बिल्कुल साफ दिखने चाहिए। यह वीडियो स्थानीय अधिकारियों (JE/AEE) को रीडिंग अपडेट करने और त्वरित बिल संशोधन (Speedy Resolution) का निर्णय लेने में सबसे ज्यादा मदद करता है।

📞 स्टेप 2: CCRS पोर्टल और 1912 हेल्पलाइन का उपयोग करें

अगर ऐप के जरिए काम नहीं हो रहा है, तो विभाग के CCRS (Centralized Consumer Grievance Redressal System) का सहारा लें:

  • सीधे टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।

  • आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट (WhatsApp Chatbot): विभाग ने उपभोक्ताओं की तुरंत सहायता के लिए व्हाट्सएप नंबर्स जारी किए हैं, जहाँ आप सीधे मैसेज करके अपनी कंप्लेंट का स्टेटस जान सकते हैं या नई शिकायत दर्ज कर सकते हैं:- South Bihar (SBPDCL) /North Bihar (NBPDCL)- WhatsApp: 9031683592

  • या विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल CCRS BSPHCL Portal (ccrs.bsphcl.co.in) पर जाएं।

adhik-bijli-bill-shikayat

  • CCRS पोर्टल का विश्लेषण: इस पोर्टल पर आप अपनी बिजली कंपनी (SBPDCL/NBPDCL) चुनकर, CA नंबर के साथ अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ शिकायत सीधे पटना मुख्यालय की ऑनलाइन निगरानी में रहती है, जिससे स्थानीय दफ्तरों को एक निश्चित समय-सीमा (7 से 15 दिनों) के भीतर इसका निवारण करना ही पड़ता है। यहाँ से मिलने वाले Complaint Ticket Number को संभालकर रखें। यदि बिना समाधान के शिकायत बंद कर दिया जाता है तो इसे पुनः reopen करना भी न भूले।

  • ईमेल: आप अपनी शिकायत ईमेल के माध्यम से consumercomplaint.bsphcl@gmail.com पर दर्ज कर सकते है।

📱 स्टेप 3: नए "सुविधा बिहार ऐप" (Suvidha Bihar App) से करें ऑनलाइन शिकायत

बिहार बिजली विभाग ने पुराने ऐप को पूरी तरह बंद करके अब नया Suvidha Bihar App लॉन्च किया है। यदि आपके बिल में त्रुटि है, तो आप घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं:

  1. गूगल प्ले स्टोर से नया Suvidha Bihar ऐप डाउनलोड करें।

  2. होम स्क्रीन पर दिए गए "Consumer Services" विकल्प में जाकर "Billing/Meter Complaints" को चुनें।

  3. अपना CA Number (उपभोक्ता संख्या) दर्ज करें।

  4. मीटर की वर्तमान रीडिंग का फोटो और जो वीडियो आपने बनाया है, उसका विवरण देते हुए शिकायत सबमिट करें। यहाँ से आपकी शिकायत सीधे संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) राजस्व के पास प्रोसेस होने के लिए चली जाती है।

🤖 स्टेप 4: आधिकारिक सोशल मीडिया पर बात हाइलाइट करें

यदि आपकी समस्या हल नही हो रही है तो CGRF या कानूनी फोरम में जाने से पहले, अपनी बात को बिजली कंपनी के आला अधिकारियों तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया सबसे तेज माध्यम है। सोशल मीडिया पर किये गए शिकायत की मोनिटरिंग और त्वरित करवाई मुख्यलय स्तर से की जाती है।

  • ट्विटर (X) और फेसबुक हैंडल्स: अपने शिकायत नंबर (Ticket ID), उपभोक्ता संख्या और मीटर के वीडियो/फोटो के साथ अपनी समस्या को ट्विटर पर पोस्ट करें। पोस्ट करते समय इन आधिकारिक हैंडल्स को जरूर टैग करें:

    • दक्षिण बिहार के लिए: SEVA_SBPDCL

    • उत्तर बिहार के लिए: SEVA_NBPDCL

    • मुख्य विभाग: Biharenergy

🏢 स्टेप 5: स्थानीय सब-डिवीजन कार्यालय (Local Sub-division Office)

यदि आपकी समस्या मीटर रीडर की गलती से हुई गलत पंचिंग की है, तो माइनर रीडिंग अपडेट (Minor Reading Update) के लिए अपने स्थानीय सब-डिवीजन के Assistant Electrical Engineer (AEE) या Revenue Section (राजस्व शाखा) के Junior Electrical Engineer (JEE), Revenue / कंप्यूटर ऑपरेटर से मिलें। वहां आवेदन पत्र के साथ मीटर का वह 2-3 मिनट का वीडियो दिखाएं, वे तुरंत कंप्यूटर से आपका बिल संशोधित (Revise) कर देंगे। यदि बिल काफी समय से गलत आ रहा है तो उसे सुधारने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।

ELECTRIC-SUB-DIVISION OFFICE


⚠️ क्या बिल विवाद के दौरान आपका कनेक्शन काटा जा सकता है? (महत्वपूर्ण नियम)

बिहार विद्युत विनियामक आयोग के नियमों के अनुसार, यदि उपभोक्ता का बिल गलत या विवादित है, तो उपभोक्ता पिछला 6 महीने का औसत (Average) बिजली बिल विभाग में जमा करता रहता है, तो सुधार होने तक विभाग द्वारा उसका कनेक्शन कानूनन नहीं काटा जा सकता। लेकिन यदि आप विवाद के नाम पर पूरी तरह से भुगतान बंद कर देते हैं (यानी पिछले 6 माह का औसत भी जमा नहीं करते हैं), तो विभाग को आपकी बिजली काटने (Disconnection) का पूरा अधिकार होता है। इसलिए औसत राशि हमेशा जमा करते रहें।

⚖️ स्टेप 6: अंतिम रास्ता (CGRF फोरम और लोक शिकायत निवारण)

यदि स्थानीय कार्यालय, 1912 और सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद भी 15 से 30 दिनों के भीतर आपके बिल में सुधार नहीं होता है, तो आप इन उच्च स्तरों पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं:

1. CGRF (Consumer Grievance Redressal Forum)

यह बिजली विभाग की एक अर्ध-न्यायिक संस्था है जो हर सर्किल स्तर पर काम करती है। यहाँ अधिकारी और उपभोक्ता दोनों को आमने-सामने अपनी बात रखनी होती है। यह फोरम एक तीन सदस्यीय कमीटी एक अधीक्षण अभियंता स्तर के पदाधिकार, एक सीनियर मेनेजर स्तर के पदाधिकारी एवं एक स्वतंत्र उपभोक्ताम्मम्लो में एक्सपर्ट सदस्य होते हैं।  यहाँ बिजली विभाग के नियमानुसार समाधान मिलना लगभग तय होता है।

बिहार की दोनों बिजली कंपनी के लिए एक ही CGRF वेब पोर्टल है, जहाँ जाकर आप अपनी शिकायत आसानी से ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं अथवा बिजली अंचल के क्ग्र्फ़ कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते है-

SBPDCL-NBPDCL-CGRF

2. बिहार लोक शिकायत निवारण (Lok Shikayat Portal)

यदि CGRF से भी राहत न मिले, तो बिहार सरकार के इस सबसे कड़े कानून का सहारा लें। इसके तहत तय समय-सीमा(60 दिन) में बिजली कंपनी के बड़े अधिकारियों को उपस्थित होकर आपकी समस्या का निवारण करना पड़ता है।

lok-shikayat-niwaran

📢 ऐसी ही सटीक और प्रामाणिक जानकारियों के लिए हमसे जुड़ें!

"इंजीनियर की सलाह, उपभोक्ताओं का सटीक समाधान।"  बिहार बिजली के नए नियमों, स्मार्ट मीटर गाइड, बिल सुधार और सरकारी योजनाओं की 100% सही और तकनीकी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए अभी हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करें और Facebook Page को फॉलो करें। नीचे दिए गए बटनों पर क्लिक करके तुरंत जुड़ें ताकि आपका बिजली बिल हमेशा कंट्रोल में रहे!

इस पोस्ट को अपने दोस्तों और बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के साथ जरूर शेयर करें ताकि कोई भी गलत बिल के कारण परेशान न हो!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार में नया बिजली कनेक्शन (New Connection) कैसे लें? जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरी प्रक्रिया

बिहार बिजली: कनेक्सन (स्मार्ट और सामान्य मीटर) का लोड (Load) ऑनलाइन कैसे बढ़ाएं? अब बिना किसी डॉक्यूमेंट के, सिर्फ 2 मिनट में!

बिहार स्मार्ट मीटर: आपका बैलेंस जल्दी खत्म क्यों होता है? जानिए असली कारण