टाइम ऑफ़ डे (TOD) टैरिफ: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर या बुरी?
बिहार बिजली टैरिफ 2026-27: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के नए नियम और दरें लागू हो चुकी हैं। अगर आप भ्रमित हैं कि आपका बिल बढ़ेगा या घटेगा, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। 1. 125 यूनिट फ्री बिजली: क्या सच में सब कुछ मुफ्त है? हाँ, मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत 125 यूनिट तक की खपत पूरी तरह मुफ्त है । सब कुछ शून्य: यदि आप महीने में 125 यूनिट से कम बिजली जलाते हैं, तो आपका Energy Charge , Fixed Charge और Electricity Duty सब कुछ शून्य होगा। एकमात्र अपवाद: यदि आपका पुराना पिछला बकाया (Arrears) है, तो केवल उस बकाये पर लगने वाला ब्याज (Interest) आपके बिल में जुड़कर आएगा। ToD का असर: 125 यूनिट के अंदर रहने वाले उपभोक्ताओं पर ToD (समय के अनुसार दर) का कोई असर नहीं पड़ेगा, उनका वर्तमान बिल शून्य ही रहेगा । 2. शहरी घरेलू उपभोक्ता (DS-II Smart Meter) - पुराना बनाम नया शहरी क्षेत्रों में स्लैब सिस्टम (0-100 और 100+) को खत्म कर दिया गया है। अब पूरे बिल पर एक ही बेस रेट लागू होता है । ...