बिहार में नया बिजली कनेक्शन (New Connection) कैसे लें? जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरी प्रक्रिया

 

प्रस्तावना (Introduction):

नमस्ते! आज मैं आपको बताऊंगा कि बिहार में (SBPDCL या NBPDCL) नया बिजली कनेक्शन लेने की सही प्रक्रिया क्या है। बहुत से लोग बिचौलियों के चक्कर में पड़कर पैसे बर्बाद करते हैं, जबकि अब यह काम आप अपने मोबाइल से 'Suvidha' ऐप के जरिए आसानी से कर सकते हैं।


जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट (Required Documents):

नया कनेक्शन अप्लाई करने से पहले इन कागजातों को तैयार रखें:

  1. आवेदक की फोटो (Applicant's Photo): साफ़ फोटो जो मोबाइल से ली गई हो।

  2. पहचान पत्र (Identity Proof): आधार कार्ड या वोटर आईडी।

  3. पते का सबूत (Address Proof): राशन कार्ड, आधार कार्ड या वर्तमान निवास का कोई प्रमाण।

  4. जमीन/मकान के कागजात (Ownership Proof): रजिस्ट्री की कॉपी(नई रगिस्ट्री के केस में), नगर निगम की रसीद, अद्यतन भू-लगान रसीद  या वंशावली (LPC)। यदि इन सभी कागजात में से कोई भी उपलब्ध न हो अथवा भूमिहीन होने की स्थिति में फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के यहाँ से AFFIDEVIT बनवा कर भी डाला जा सकता है, सामान्यतः ये सभी जगह मान्य होता है।

    • नोट: अगर आप किराएदार हैं, तो मकान मालिक का 'No Objection Certificate' (NOC)  अथवा किरायानामा लगेगा।

  5. एक ही परिसर में दूसरा घरेलु कनेक्शन लेने की आवश्यकता होने की स्थिति में बंटवारा का टेबल (यानि किस हिस्सेदार के हिस्से में कौन सा एवं कितना प्लाट है) फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के यहाँ से AFFIDEVIT बनवा कर उपलोड करना होगा। अन्यथा आपके कनेक्शन को रद्द किया जा सकता है। यह व्यवस्था 125 यूनिट मुफ्त के अवैध लाभ पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है।

👉यह भी पढ़ें:


📢 बिजली विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण सूचना (New Update!)

हाल ही में विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, कुछ शहरी क्षेत्रों को छोड़कर बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों में नए बिलिंग सॉफ्टवेयर (New Billing Software) से कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसलिए बिजली संबंधी सभी सेवाओं का सही और निर्बाध लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करना चाहिए।

⚠️ सुरक्षा चेतावनी: बिजली बिल सुधार या रिचार्ज के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचें। अपना ओटीपी (OTP) किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

👉यह भी पढ़ें: सुविधा बिहार ऐप से नया बिजली कनेक्शन कैसे अप्लाई करें
  • साउथ बिहार के उपभोक्ताओं के लिए: SBPDCL Consumer Portal पर जाएं।

  • नॉर्थ बिहार के उपभोक्ताओं के लिए: NBPDCL Consumer Portal पर जाएं।

आवेदन की प्रक्रिया (Step-by-Step Process):

स्टेप 1: सुविधा (Suvidha) ऐप डाउनलोड करें

सबसे पहले प्ले स्टोर से 'Suvidha' ऐप डाउनलोड करें। यह बिहार बिजली विभाग का आधिकारिक ऐप है।

Suvidha

स्टेप 2: 'New Connection' पर क्लिक करें

ऐप खोलें और 'Apply for New Connection' विकल्प चुनें। अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्टर करें।


Suvidha

स्टेप 3: विवरण भरें (Details Submission)

अपना नाम, पिता का नाम, पूरा पता और कितना लोड (kW) चाहिए, यह भरें।

  • इंजीनियर टिप: सामान्य घर के लिए 1 किलोवाट (1kW) काफी होता है। अगर आपके घर में मोटर है, तो 2kW के लिए अप्लाई करें। यदि घर में मोटर और AC है, तो 3KW के लिए अप्लाई करे।

स्टेप 4: डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

ऊपर बताए गए सभी कागजात की फोटो खींचकर ऐप में अपलोड करें।


आवेदन के बाद क्या होता है? (Post-Application):

  1. आपके मोबाइल पर एक Request Number आएगा।

  2. विभाग की ओर से एक कर्मचारी आपके घर आकर 'Feasibility' चेक करेगा (यानी आपके घर से बिजली का पोल कितनी दूर है)।

  3. आपके परिसर में पूर्व से कोई बिजली बिल का बकाया तो नही है , इसकी भी जांच की जाएगी। यदि आपकी जानकारी में यदि पूर्व का कोई बिल बकाया हो तो उसे जमा करने के बाद ही नए कनेक्शन के लिए आवेदन करें।

  4. सब कुछ सही होने पर आपका मीटर अप्रूव हो जाएगा और 7 से 15 दिनों के भीतर मीटर लगा दिया जाएगा।


सावधानी (Warning):

नया कनेक्शन लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को कैश (नकद) न दें। जो भी शुल्क (Application Fee) होगा, वह आपके पहले बिजली बिल में जुड़कर आएगा।


निष्कर्ष (Conclusion):

उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको अप्लाई करने में कोई एरर आ रहा है या कोई और सवाल है, तो नीचे कमेंट में पूछें।


महत्वपूर्ण नोट (Disclaimer):

यह जानकारी उपभोक्ताओं की मदद के लिए है। आधिकारिक नियमों में बदलाव संभव है, इसलिए हमेशा विभाग की वेबसाइट या svidha ऐप पर ताज़ा अपडेट देखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार बिजली: कनेक्सन (स्मार्ट और सामान्य मीटर) का लोड (Load) ऑनलाइन कैसे बढ़ाएं? अब बिना किसी डॉक्यूमेंट के, सिर्फ 2 मिनट में!

बिहार स्मार्ट मीटर: आपका बैलेंस जल्दी खत्म क्यों होता है? जानिए असली कारण