संदेश

Bihar bijli लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टाइम ऑफ़ डे (TOD) टैरिफ: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर या बुरी?

चित्र
               बिहार बिजली टैरिफ 2026-27:   बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के नए नियम और दरें लागू हो चुकी हैं। अगर आप भ्रमित हैं कि आपका बिल बढ़ेगा या घटेगा, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। 1. 125 यूनिट फ्री बिजली: क्या सच में सब कुछ मुफ्त है? हाँ, मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत 125 यूनिट तक की खपत पूरी तरह मुफ्त है ।   सब कुछ शून्य: यदि आप महीने में 125 यूनिट से कम बिजली जलाते हैं, तो आपका Energy Charge , Fixed Charge और Electricity Duty सब कुछ शून्य होगा। एकमात्र अपवाद: यदि आपका पुराना पिछला बकाया (Arrears) है, तो केवल उस बकाये पर लगने वाला ब्याज (Interest) आपके बिल में जुड़कर आएगा। ToD का असर: 125 यूनिट के अंदर रहने वाले उपभोक्ताओं पर ToD (समय के अनुसार दर) का कोई असर नहीं पड़ेगा, उनका वर्तमान बिल शून्य ही रहेगा । 2. शहरी घरेलू उपभोक्ता (DS-II Smart Meter) - पुराना बनाम नया शहरी क्षेत्रों में स्लैब सिस्टम (0-100 और 100+) को खत्म कर दिया गया है। अब पूरे बिल पर एक ही बेस रेट लागू होता है । ...

बिहार स्मार्ट मीटर: आपका बैलेंस जल्दी खत्म क्यों होता है? जानिए असली कारण

नमस्ते बिहार! पिछले कुछ समय से उपभोक्ताओं के बीच सबसे बड़ी चिंता यह है कि स्मार्ट मीटर में रिचार्ज बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। लोग अक्सर इसे मीटर की खराबी या विभाग की गलती समझते हैं। आज मैं आपको एक इंजीनियर के नजरिए से बताऊंगा कि आपके बैलेंस कटने के पीछे के असली नियम क्या हैं। ​ बैलेंस कटने के 4 मुख्य कारण (Main Reasons): ​ 1. नया कनेक्शन का चार्ज (New connection Charges) यदि आपने नया बिजली का कनेक्शन लिया है तो पहले माह के बिल में नया कनेक्शन चार्ज  (₹475 सिंगल फेज के लिए) जोड़ा जाता है। यह चार्ज आपके स्मार्ट मीटर के बैलेंस से एक ही दिन में काट लिया जाता है। ऐसे में किसी व्यक्ति को यह लगना सामान्य है कि स्मार्ट मीटर अत्यधिक चार्ज काटता है या काफी तेज चलता है। इसके अलावा दूसरे माह के बिल से विभाग द्वारा मटेरियल चार्ज (जो न्यू कनेक्शन के समय दिया जाता है जैसे सर्विस तार, सर्विस पाइप आदि), जो सामान्यतः ₹214 या  ₹174.5 होता है, वह काटा जाता है। ये चार्ज 10 महीने तक काटा जाता है। यह चार्ज भी एक ही दिन में आपके स्मार्ट मीटर के बैलेंस से कट जाता है। 2. दैनिक फिक्स्ड चार्ज (Daily ...